Israel Iran Attack: इस्‍लामी नेता खामेनई की मौत के बाद ईरान को मिला नया कमांडर इन चीफ, ईरानी मीडिया का दावा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के एक्शन को लेकर पूरे मीडिल ईस्‍ट एशिया में तनाव का माहौल है. वहीं, शनिवार को हुए इजरायल-अमेरिकी हमले में इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई शहीद हो गए. जिसके बाद ईरान में मातम का माहौल है. सुप्रीम लीडर खामेनेई के कई चाहने वाले उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद फफक-फफक कर रोने लगे और बेहोश हो गए.

हालांकि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान हो चुका है. ईरानी मीडिया डेली ईरान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है.

प्रिंस रेजा पहलवी ने किया अमेरिकी-इजरायली हमले का स्‍वागत

वहीं, ईरान के देश निकाला प्रिंस रेजा पहलवी ने अमेरिका और इजराइली हमलों का स्वागत किया है, जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की खबर है. उन्होंने कहा कि यह पल इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ ईरान के लंबे संघर्ष में एक अहम मोड़ ला सकता है. द वॉशिंगटन पोस्ट के लिए एक ऑप-एड में लिखते हुए, पहलवी ने ईरानी लोगों का साथ देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि आखिरी नतीजा खुद ईरानियों पर निर्भर करेगा.

ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें

  • इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
  • इजरायल अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
  • हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
  • US- अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
  • इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.

इसे भी पढें:-इजरायल-अमेरिकी हमले में इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत, रो-रो कर बेहोश हो रहे लोग

Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This