कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या, घटना से भारतीय समुदाय में भी सनसनी

Must Read

Toronto: कनाडा के विंडसर शहर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है. नैन्सी डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों और खालिस्तानी गतिविधियों की सोशल मीडिया पर खुलकर आलोचना करती थीं. हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

घर के भीतर चाकू से हमला

पुलिस का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद भारतीय समुदाय में भी सनसनी फैल गई है. कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विंडसर के टॉड लेन इलाके में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल पर उनके घर के भीतर चाकू से हमला किया गया है.

गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया

सूचना मिलते ही पुलिस और एसेक्स-विंडसर आपातकालीन चिकित्सा सेवा के सदस्य रात करीब साढ़े नौ बजे टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में पहुंचे. मौके पर पहुंची टीम ने गंभीर रूप से घायल नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच के इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया.

खालिस्तान गतिविधियों की करती थीं आलोचना

नैन्सी ग्रेवाल जालंधर की रहने वाली थीं और पिछले कुछ समय से कनाडा में रहकर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय थीं. वह एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती थीं और कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर तीखे और बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती थीं. बताया जा रहा है कि वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की लगातार आलोचना करती थीं और इस विषय पर कई वीडियो और टिप्पणियां सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी थीं.

इसे भी पढ़ें. अब बिहार में बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान, कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Latest News

भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़, ‘भस्मासुर देश’ करार, बोला- कश्मीर हमेशा देश का हिस्सा रहेगा

UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे ‘भस्मासुर देश’ करार दिया है. साथ...

More Articles Like This