अमीलिया केर ने तोड़ा 44 साल का पुराना रिकॉर्ड, 7 विकेट लेकर रचा नया इतिहास

Must Read

England: न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान अमीलिया केर ने डुनेडिन के मैदान पर इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने अकेले के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई और सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. इस ऑलराउंडर ने वो कमाल कर दिखाया जो पिछले 44 सालों में कोई कीवी गेंदबाज नहीं कर सका था. अमीलिया ने जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए महज 34 रन देकर 7 विकेट चटकाए.

दुनिया की मात्र 7वीं महिला गेंदबाज बनी

7 विकेट लेकर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वो न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (7/34) करने वाली गेंदबाज बन गई हैं. वह दुनिया की मात्र 7वीं महिला गेंदबाज बनी हैं, जिन्होंने एक वनडे मैच में 7 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है. अमीलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेते ही जैकी लॉर्ड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 1982 में विमेंस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महज 10 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

बल्लेबाजी में भी संभाला मोर्चा

गेंद से 7 विकेट लेने के बाद अमीलिया ने बल्लेबाजी में भी मोर्चा संभाला और बतौर ओपनर 45 रनों की पारी खेलकर टीम को मात्र 17 ओवरों में 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी. अगर मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे की टीम पहले बैटिंग करते हुए 102 रनों पर सिमट गई थी. ओपनर केलिस एनध्लोवु ने 12 और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 32 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए मौली पेनफोल्ड ने 3 विकेट लिए, बाकी सभी 7 विकेट केर के खाते में गए.

एक पारी में 7 विकेट लेने वाली 7वीं खिलाड़ी

103 रन का टारगेट न्यूजीलैंड विमेंस ने 16.2 ओवर में ही चेज कर लिया. इससे पहले व्हाइट फर्न्स ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली, अमीलिया केर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई थीं. केर वनडे की एक पारी में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की 7वीं खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ये कमाल पाकिस्तान की साजिदा शाह, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, अलाना किंग, शेली निट्शके, वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद और इंग्लैंड की जो चैम्बरलेन कर चुकी हैं.

साजिदा शाह (पाकिस्तान) – 7/4, खिलाफ- जापान, (2003)

जो चैम्बरलेन (इंग्लैंड) – 7/8, खिलाफ- डेनमार्क, (1991)

अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज) – 7/14, खिलाफ- पाकिस्तान, (2011)

अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) – 7/18, खिलाफ- साउथ अफ्रीका, (2025)

एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) – 7/22, खिलाफ- इंग्लैंड, (2019)

शेली निट्शके (ऑस्ट्रेलिया) – 7/24, खिलाफ- आयरलैंड, (2005)

अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – 7/34, खिलाफ- जिम्बाब्वे, (2026)

इसे भी पढ़ें. Lebanon Attack: लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 41 लोगों की मौत; नबी शीट में कई इमारतें तबाह

Latest News

इजरायल-ईरान जंग पर विपक्ष के दर्द को सुधांशु त्रिवेदी ने ऐसे किया जाहिर, भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में कहीं ये बातें

Bharat Express Delhi Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस ने अपनी तीसरी सालगिरह पर 9 मार्च 2026 को दिल्ली में भव्य...

More Articles Like This