‘ईरान को एक घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं…’, मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग का आज तेरहवां दिन है, लेकिन अभी तक इसके रूकने का कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है. दोनों तरफ से जबरदस्त मिसाइल-बम और गोले-बारूद दागे जा रहे हैं. ट्रंप ईरान पर मिसाइल चला रहे हैं. ईरान भी जबरदस्त जवाब दे रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ईरान युद्ध पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि यदि हम चाहें तो ईरान को एक घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं और वे फिर कभी उठ नहीं पाएंगे.

हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना- ट्रंप

अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है. ऐसे में जब ट्रंप से जब पूछा गया कि यदि मोजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर बने रहते हैं तो क्या वे ईरान के साथ लड़ाई में जीत का ऐलान करेंगे? इसपर ट्रंप ने कहा कि  “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.” उन्होंने आगे ये कहा कि हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सेना है. कोई भी इसके आस-पास नहीं है.

ईरान के लगभग सभी माइन शिप खत्म

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग तेल कंपनियों के CEOs द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की अपील के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “हां, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल करना चाहिए. हमने एक रात में उनके (ईरान के) लगभग सभी माइन शिप खत्म कर दिए लेकिन उनकी लगभग पूरी नेवी समुद्र की गहराई में चली गई है.”

अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ- ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ईरान के इतिहास में सबसे भीषण प्रहार किया है, अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा- “हमें कुछ बुरे लोगों से छुटकारा पाने के लिए एक छोटी सी ट्रिप करनी पड़ी. यह 47 साल पहले हो जाना चाहिए था. वे (ईरान) 47 साल से हमारे लोगों को मार रहे हैं. वे बहुत मजबूत हैं. वे पूरे मध्य पूर्व पर कब्जा करने की कोशिश करने जा रहे थे. वे इजरायल को खत्म करने जा रहे थे. लेकिन अब वे अमेरिकी सेना की चपेट में आ गए. उन्हें ऐसी किसी चीज की उम्मीद नहीं थी.”

इसे भी पढें:-हवाई सफर पर ‘मिडिल ईस्ट तनाव’ की मार: Air India ने बढ़ाया किराया, जानें कितने बढ़े दाम

Latest News

PM Modi आज जारी करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित...

More Articles Like This