LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Supply Update India: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने गुरुवार को संसद में कहा कि सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. पिछले पांच दिनों में रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त एलपीजी की खरीद भी सक्रिय रूप से की जा रही है ताकि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी रहे.


33 करोड़ परिवारों की रसोई सुरक्षित

मंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि देश के 33 करोड़ से अधिक परिवारों, खासकर गरीब और वंचित वर्ग की रसोई में गैस की कोई कमी न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और सिलेंडर की डिलीवरी का समय भी पहले की तरह ही बना हुआ है.


2.5 दिन में मिल रहा गैस सिलेंडर

पुरी ने संसद को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक का औसत समय अभी भी लगभग 2.5 दिन है, जो पहले भी इतना ही था. इसके अलावा अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई दी जा रही है.


घबराहट में ज्यादा बुकिंग की प्रवृत्ति

मंत्री ने कहा कि कुछ जगहों से ऐसी जानकारी मिली है कि लोग घबराहट में ज्यादा गैस बुकिंग कर रहे हैं या डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति किसी वास्तविक कमी के कारण नहीं बल्कि लोगों की चिंता के कारण उत्पन्न हुई है.


डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड प्रणाली का विस्तार

सरकार गैस वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) प्रणाली का विस्तार कर रही है. अभी यह व्यवस्था करीब 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर लागू है, जिसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक किया जा रहा है. इस प्रणाली के तहत गैस सिलेंडर की डिलीवरी तभी दर्ज होगी जब उपभोक्ता मोबाइल पर आए वन-टाइम कोड से इसकी पुष्टि करेगा.


काला बाजारी रोकने के लिए निगरानी

मंत्री ने बताया कि तेल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारी और एंटी-अडल्टरेशन सेल डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर लगातार निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति भी बनाई गई है, जो पूरे देश में कमर्शियल एलपीजी की वास्तविक मांग का आकलन कर रही है.


एलपीजी की कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजार

पुरी ने बताया कि हालिया 60 रुपये के समायोजन के बाद बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार इसकी कीमत लगभग 987 रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इसमें से 74 रुपये खुद वहन किए हैं. इससे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर अतिरिक्त बोझ बहुत कम पड़ा है.


पड़ोसी देशों से सस्ता है भारत में एलपीजी

मंत्री ने कहा कि भारत में एलपीजी की कीमत कई पड़ोसी देशों से कम है. पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर करीब 1,046 रुपये, श्रीलंका में लगभग 1,242 रुपये और नेपाल में करीब 1,208 रुपये का है.


तेल कंपनियों को मुआवजा

सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को 2024-25 में हुए करीब 40,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है.

यह भी पढ़े: Mumbai LPG Crisis: कमर्शियल LPG की कमी से संकट, 40% रेस्टोरेंट प्रभावित; कई होटल बंद, मेन्यू में भी कटौती

Latest News

PM Modi आज जारी करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित...

More Articles Like This