सऊदी अरब पर ईरान ने बरसाए बम, एयर बेस को बनाया निशाना, पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War:  पश्चिम एशिया में जारी जंग दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है. अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है. मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह जंग अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में जबरदस्त तनाव है. इसी उग्र हालात के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

इसके साथ ही ईरान ने सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस को भी निशाना बनाते हुए खूब बम बरसाए. इन हमलों में वहां खड़े पांच अमेरिकी वायु सेना के पांच रिफ्यूअलिंग (तेल भरने वाले) विमान क्षतिग्रस्त हो गए. सूत्रों के मुताबिक, विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है. हमले में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं मिली है.

इससे पहले पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी केसी‑135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान पर सवार सभी छह क्रू मेंबर की मौत हो गई थी. इसके अलावा, एक मार्च को कुवैत में तीन अमेरिकी F‑15 लड़ाकू विमान फ्रेंडली फायर की वजह से गिर गए, लेकिन सभी एयरक्रू सुरक्षित रहे. रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुवैत का एक F‑18 विमान गलती से इन F‑15 विमानों को मार गिराया.

Latest News

‘ईरान सिर्फ AI लड़ाई जीत सकता है’, फर्जी न्यूज फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गलत सूचनाएं फैलाने को लेकर अमेरिकी मीडिया और ईरानी सरकार पर...

More Articles Like This