इजराइली हमलों में लेबनान में अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत, 1,900 से अधिक घायल

Must Read

Lebanon: लेबनान में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष जारी है. इजराइली हमलों में अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है. यह जानकारी शुक्रवार को लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर सामने आई है. इसके अलावा 1,900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान

लेबनान सरकार का आरोप है कि कई हमले ऐसे इलाकों में भी हुए जहां आम नागरिक रहते हैं. लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर बच्चों और महिलाओं की मौत की संख्या चिंताजनक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कुल 773 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 62 महिलाएं भी शामिल हैं.

हाल के दिनों में संघर्ष लगातार तेज

लेबनान और इजराइल के बीच हाल के दिनों में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है. इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा क्षेत्रों में मिसाइल हमले और हवाई हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घायल होने के कारण अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ गया है. दूसरी ओर इजराइल का कहना है कि उसके हमले हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं, क्योंकि हिजबुल्ला की ओर से भी लगातार रॉकेट और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं.

पहले से ही कई मोर्चों पर तनाव

मिडिल ईस्ट में पहले से ही कई मोर्चों पर तनाव बना हुआ है. ऐसे में लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ता संघर्ष पूरे क्षेत्र में हालात को और गंभीर बना सकता है. अगर यह टकराव इसी तरह जारी रहा तो मानवीय संकट और गहरा सकता है. बड़ी संख्या में आम नागरिक इसकी चपेट में आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. दुनिया के देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग व्हाइट हाउस, ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This