ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा को लेकर आया बड़ा अपडेट, विदेश मंत्री अराघची बोले-पूरी तरह…

Must Read

Israel-US Iran War: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मोजतबा को लेकर दुनिया भर में चल रहे कयासों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बडा दावा किया है. अराघची ने कहा कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं. अराघची ने मीडिया ग्रुप अलअरबी अलजदीद को दिए इंटरव्यू में कहा कि मोजतबा ख़ामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और हालात पर पूरा नियंत्रण रख रहे हैं.

युद्ध ख़त्म करने के लिए कोई पहल नहीं

अराघची ने युद्ध को ख़त्म करने के संदर्भ में कहा कि हम उस क्षेत्रीय पहल का स्वागत करते हैं जो युद्ध को न्यायपूर्ण तरीक़े से ख़त्म करे. हालांकि अभी तक युद्ध ख़त्म करने के लिए कोई ख़ास पहल सामने नहीं आई है. अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह रास्ता सबके लिए खुला है लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नहीं.

सुप्रीम लीडर के पद पर नियुक्त

8 मार्च को मोजतबा ख़ामेनेई को सुप्रीम लीडर के पद पर नियुक्त किया गया था. इसके बाद से सार्वजनिक रूप से उनकी मौजूदगी नज़र नहीं आई. उनका पहला सार्वजनिक संदेश 12 मार्च को सरकारी मीडिया पर दिखाया गया, जिसे एक प्रस्तोता ने पढ़कर सुनाया था. बता दें कि खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामनेई जीवित तो हैं लेकिन वे बेहद गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है.

मोजतबा खामनेई भी बुरी तरह जख्मी

खुफिया सूत्रों ने बताया कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में जिसमें उनके पिता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई थी, मोजतबा खामनेई भी बुरी तरह जख्मी हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिकए इन हमलों के बाद वे इमोबाइल यानी चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं. शुरुआती अफवाहों के विपरीत वे बच तो गए लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, जिस कारण उनके बारे में जानकारी बहुत सीमित रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें. बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में कब होगा विधानसभा चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This