मिडिल ईस्ट में 1,000 अमेरिकी सैनिकों की होगी तैनाती, ईरान से बातचीत के बावजूद ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला!

Must Read

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बडा फैसला लिया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच करीब 1,000 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती होगी. ये सैनिक 82nd एयरबोर्न डिवीजन से जुड़े हैं और ईरान से जुड़े संभावित ऑपरेशनों के लिए तैयार रखे जा रहे हैं. यह सैनिक मिडिल ईस्ट में रेडी यूनिट के तौर पर काम करेंगे. यानी जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी.

बातचीत के बावजूद सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा US

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ईरान से बातचीत के बावजूद अमेरिका क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है. इससे पहले भी 2020 में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद 82वीं एयरबोर्न डिवीजन को इसी तरह तैनात किया गया था. इस दल में मेजर जनरल Brandon Tegtmeier, जो 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडर हैं, उनके साथ डिवीजन स्टाफ और 1st ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की एक बटालियन शामिल है.

हालात के अनुसार इसमें बदलाव भी संभव

यह यूनिट फिलहाल “Immediate Response Force (IRF)” के तौर पर काम कर रही है. इस डिवीजन के शुरुआती हिस्से और बटालियन एक हफ्ते के भीतर तैनाती शुरू कर सकते हैं. वहीं, ब्रिगेड के अन्य हिस्सों को बाद में भेजा जा सकता है, हालांकि हालात के अनुसार इसमें बदलाव भी संभव है. IRF एक ऐसी विशेष ब्रिगेड होती है, जो बहुत कम समय के नोटिस पर तुरंत तैनात की जा सकती है.

जल्द ही आदेश आने की संभावना

इसे तेज प्रतिक्रिया देने वाली सेना के रूप में जाना जाता है और इसकी जिम्मेदारी समय-समय पर अलग-अलग यूनिट्स को दी जाती है. अभी तक आधिकारिक तैनाती आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही आदेश आने की संभावना है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में 15 बिंदुओं पर सहमति बनी है और ईरान समझौता करने के लिए काफी इच्छुक है. हालांकि इससे पहले ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया था, लेकिन मंगलवार को दोनों देशों के बीच संपर्क हो रहा है और ईरान स्थायी समाधान के प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार है.

इसे भी पढ़ें. हरीश राणा की अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोए मां-बाप, बोले-अलविदा बेटा…अब जा, शांति से जा!

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This