घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचा कर्मचारी, पंप पर बाइक में नहीं मिला था पेट्रोल, लोगों के लिए बन गया नजीर

Must Read

Madhya Pradesh: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच वैश्विक स्तर पर गैस और तेल की किल्लत हो रही है. इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो उन लोगों के लिए नजीर बन गया है, जो गाड़ी छोड़कर दूसरे विकल्पों को तलाश नहीं करते हैं. मामला मध्य प्रदेश के जिला देवास का है, जहां तेल की कमी की वजह से बैंक कर्मचारी को बाइक छोड़कर घोडे की सवारी करनी पड़ी.

भारी भीड़ के चलते नहीं मिला तेल

घोड़े पर सवार ये शख्स पहले अपने बुलेट बाइक को लेकर पैट्रोल भरवाने पंप पर गया, लेकिन भारी भीड़ और तेल की कमी के चलते इसको तेल नहीं मिला. युवक ने भी ज्यादा समय न गंवाते हुए अपनी बुलेट बाइक छोड़कर घोड़े का सहारा लिया. घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया. शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर जाते इस युवक को देखकर राहगीर भी स्तब्ध रह गए लोगों ने इस अनोखे अंदाज का वीडियो बना लिया. वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

हर कोई देखकर रह गया हैरान

जहां एक ओर लोग पेट्रोल की किल्लत से परेशान हैं, वहीं एक बैंक कर्मचारी ने समस्या का ऐसा समाधान निकाला कि हर कोई उसे देखकर हैरान रह गया. वीडियो वायरल होते ही यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया. वहीं लोग युवक की समझदारी और देसी जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं. फिलहाल यह जुगाड़ न सिर्फ परेशानी के बीच राहत का उदाहरण बना है बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को मुस्कुराने का मौका दे रहा है.

युवक का अनोखा जुगाड़ जमकर वायरल

शहर में पेट्रोल पम्पों पर लग रही लंबी कतारों के बीच इस युवक का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो ये भी बता रहा है कि लोग गाड़ियो को छोड़कर फिर पुराने दिनों में काम आने वाले घोड़े से सवारी कर रह हैं. बता दें कि देश दुनिया में एक ओर जहां इरान इजराइल के युद्ध से हालात चिंताजनक बने हुए हैं, वहीं आम जनता को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गैस और तेल की किल्लत हमारे देश में भी महसूस की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. ईरान युद्ध के बीच चीन जाएंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस ने किया तारीखों का ऐलान

Latest News

Petrol-Diesel News: कहीं टैंकर नहीं पहुंचा तो कहीं लगी लिमिट, लोगों में बढ़ा पैनिक; सफर से पहले हो जाएं सावधान

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है. कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों ने सीमित मात्रा में तेल देना शुरू कर दिया है, जबकि सरकार ने किसी बड़े संकट से इनकार किया है.

More Articles Like This