Iran F-16 Down Claim: IRGC ने किया बड़ा दावा, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट F-16

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran F-16 Down Claim: ईरान ने मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच बड़ा दावा करते हुए अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके फाइटर जेट F-16 को निशाना बनाने की बात कही है. ईरान के अर्धसैनिक बल इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर के हवाले से लोकल मीडिया ने बताया कि उसने एक F-16 लड़ाकू विमान और एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है. हालांकि, अमेरिका की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

हमलों के जवाब में ईरान ने की कार्रवाई

ईरान की Tasnim News Agency के अनुसार, यह एक्शन ईरान के नागरिकों और इंडस्ट्रियल साइट्स पर हुए हमलों के जवाब में लिया गया है. IRGC का दावा है कि उसने ‘कब्जे वाले क्षेत्रों’ में स्थित अमेरिकी-इजरायली ठिकानों को भी निशाना बनाया है.

IRGC ने F-16 जेट मारने का दावा किया

IRGC के दावे के मुताबिक, साउथ ईरान के शिराज के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को कामयाबी से गिरा दिया गया है. साथ ही, IRGC ने यह भी क्लेम किया कि उसने अमेरिकी F-16 फाइटर जेट पर अटैक किया है. हालांकि, इस अटैक के नुकसान या स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

दावों की अमेरिका ने नहीं की पुष्टि

वहीं, अमेरिका की ओर से इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सैन्य विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में दोनों पक्षों की तरफ से सूचना युद्ध भी जारी है. गौरतलब है कि मध्य-पूर्व में पहले से जारी तनाव लगातार और बढ़ रहा है.

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This