बंगाल चुनावः BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, मैनागुड़ी में प्रत्याशी बदला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Assembly Elections: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है. साथ ही मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को भी बदल दिया है. वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम भी बदला गया है. सूची के मुताबिक, दूसरी सूची में घोषित मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे.

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी

बीजेपी की इस नई सूची के मुताबिक, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को चुनाव मैदान में उतारा गया है. वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय बीजेपी उम्मीदवार होंगे।

चौरंगी से केंद्रीय मंत्री की पत्नी सोमा ठाकुर लड़ेंगी चुनाव

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उत्तर 24 परगना जिले के बागदा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. साथ ही, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए संतोष पाठक को भाजपा ने कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This