Hanuman Janmotsav 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी बधाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Janmotsav 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी देशभर में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. जगह-जगह सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है. भक्त भगवान हनुमान के चरणों में नमन कर अपने जीवन में सुख, शांति और शक्ति की कामना कर रहे हैं. मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है.

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पावन अवसर पर देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया.

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा— “भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं. महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो.”

संस्कृत श्लोक के साथ किया पवनपुत्र को नमन

पीएम मोदी ने अपने संदेश में भगवान हनुमान की स्तुति करते हुए एक पवित्र संस्कृत श्लोक भी साझा किया— “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्. वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”

(अर्थात: मैं श्रीराम के दूत हनुमान जी को नमन करता हूं, जो मन के समान तेज और वायु के समान वेगवान हैं, जितेंद्रिय हैं, बुद्धिमानों में श्रेष्ठ हैं और वानर सेना के प्रमुख हैं.)

प्रयागराज के ‘लेटे हुए हनुमान जी’ मंदिर की तस्वीर की साझा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं की यादों को ताजा करते हुए Prayagraj के संगम तट स्थित प्रसिद्ध ‘लेटे हुए हनुमान जी’ मंदिर की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की.

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा— “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए. मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े. जय बजरंगबली.”

देशभर में विशेष आयोजन

हनुमान जयंती के अवसर पर देश के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है. कई जगहों पर भंडारे, शोभायात्राएं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. श्रद्धालु व्रत रखकर और पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

हनुमान जयंती का महत्व

हनुमान जयंती भगवान श्रीराम के परम भक्त और शक्ति, साहस तथा भक्ति के प्रतीक हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से संकट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

यह भी पढ़े: प्रभु के साथ स्थापित किया गया भक्ति सम्बम्ध कभी नहीं देता धोखा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Auto Sector Growth: FY26 में ऑटो सेक्टर की शानदार ग्रोथ, SUV और ट्रैक्टर की मांग से उछाल, FY27 में धीमी पड़ सकती है रफ्तार

FY26 में भारत के ऑटो सेक्टर ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की, SUV और ट्रैक्टर की मांग बढ़ी, लेकिन FY27 में ग्रोथ धीमी हो सकती है.

More Articles Like This