पाकिस्तान में हंगामें के बीच पेट्रोल पर 80 रुपये की कटौती का ऐलान, PM शहबाज़ शरीफ़ को तुरंत बदलना पड़ा अपना फैसला

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान में हंगामा और विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने तत्काल पेट्रोल पर 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है. हालांकि, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला था. पहले सरकार ने अचानक कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी, जिसके बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

डीजल की कीमत अभी भी काफी ज्यादा

जनता के दबाव के बाद शहबाज़ शरीफ़ सरकार को तुरंत अपना फैसला बदलना पड़ा. सरकार ने पेट्रोल पर 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है. इससे पहले पेट्रोल की कीमत करीब 458.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी, जो अब घटकर लगभग 378 रुपये प्रति लीटर हो गई है. हालांकि डीजल की कीमत अभी भी काफी ज्यादा है और करीब 520.35 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.

अचानक बढ़े दामों से आम जनता परेशान

यह फैसला उस समय आया जब एक दिन पहले ही पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 43% से 55% तक की भारी बढ़ोतरी की गई थी. अचानक बढ़े दामों से आम जनता परेशान हो गई और सड़कों पर उतरकर विरोध करने लगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से तेल की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार जनता को राहत देने की पूरी कोशिश कर रही है.

पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कम से कम एक महीने तक पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. सरकार ने कमजोर वर्गों के लिए कुछ राहत उपाय भी घोषित किए हैं. इसमें मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए 100 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी, माल ढोने वाले वाहनों के लिए 70,000 से 80,000 रुपये और यात्री वाहनों के लिए 1 लाख रुपये तक की मदद शामिल है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान पर कर्ज का दबाव: UAE ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज, बढ़ा आर्थिक संकट

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This