‘मैं वेनेजुएला का राष्ट्रपति बन सकता हूं, वहां मेरी ज्यादा लोकप्रियता’, ट्रंप का नया Shocking बयान

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल वे वेनेजुएला के मौजूदा नेतृत्व से खुश हैं, लेकिन भविष्य में वहां की राजनीति में हिस्सा लेने की संभावना से इनकार नहीं किया. इसी बीच ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और भविष्य में वहां राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी लोकप्रियता किसी भी नेता से ज्यादा हो सकती है.

वेनेजुएला का तेल बेचकर युद्ध का खर्चा निकाला

उन्होंने दावा किया कि वेनेजुएला का तेल बेचकर अमेरिका ने ईरान युद्ध का खर्चा निकाला है. ट्रंप ने कहा कि इस तरह से युद्ध का खर्च कई गुना चुकाया जा चुका है. ट्रंप ने यह भी मजाक में कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो जल्दी ही स्पेनिश भाषा सीख लेंगे. उन्होंने कहा कि भाषाएं सीखना उनके लिए मुश्किल नहीं है और समय आने पर वह वेनेजुएला जा सकते हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है.

वेनेजुएला के साथ संघर्ष बहुत जल्दी खत्म

जनवरी में निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया था, जिसके बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला के साथ संघर्ष बहुत जल्दी खत्म हो गया और अब दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को वहां से बड़ी मात्रा में तेल मिला है, जिससे युद्ध की लागत भी कई बार पूरी हो चुकी है.

ईरान को होर्मुज खोलने के लिए चेतावनी

ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ हुए संघर्ष को 45 मिनट में खत्म होने वाला बताया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने देश से सैकड़ों मिलियन बैरल तेल लिया है, जो पहले ही ह्यूस्टन में परिष्कृत होकर बिक चुका है. एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें. Trump की एक धमकी से Global Market में भूचाल! भारत से जापान तक क्यों कांप उठे शेयर बाजार?

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This