इन्फ्लुएंसर ‘कमल भाभी’ हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल UAE में गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब लेकर पहुंची पुलिस

Must Read

Bathinda: चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल भाभी’ हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से डिपोर्ट कर भारत लाया गया. दिल्ली पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की पूछताछ के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है. पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपी को 10 अप्रैल की तड़के सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हिरासत में लिया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और मिडिल ईस्ट में छिपा हुआ था.

तीन साथियों के साथ मिलकर किया था अपहरण 

11 जून 2025 को आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कंचन कुमारी का अपहरण किया था. इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को एक कार में डालकर आदेश अस्पताल की पार्किंग में छोड़ दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि उसकी मौत गला घोंटकर की गई थी. इसमें शामिल कार लुधियाना में रजिस्टर्ड थी.

देश छोड़कर फरार हो गया था अमृतपाल 

इस मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन मुख्य आरोपी अमृतपाल घटना के बाद देश छोड़कर फरार हो गया था. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग के तहत काम कर रही ओएफटीईसी (ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी की लोकेशन मिडिल ईस्ट में ट्रेस की. इसके बाद उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई.

भागने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर भारत डिपोर्ट किया गया. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस की संगठित अपराध और कानून से भागने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है. उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें. Nitish Kumar ने ली राज्यसभा की शपथ, इस दिन दे सकते हैं बिहार के CM पद से इस्तीफा

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई भारी उछाल, चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This