दुबई से काठमांडू जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या थी वजह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emergency Landing Of the Plane: दुबई से काठमांडू जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में ईंधन कम हो गया था. पायलट को जैसे ही इसका अंदेशा हुआ, उन्होंने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को कॉल किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी.

विमान में सवार थे 154 यात्री

अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 8:22 बजे सुरक्षित उतारा गया. फ्लाई दुबई की फ्लाइट (एफजेड-1133) में 154 यात्री सवार हैं. तकनीकी टीम ने विमान की जांच की है. उसमें ईंधन भरा गया. अफसरों का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान को काठमांडू भेजा जाएगा.

फ्लाई दुबई के टिकट अन्य कंपनियों की अपेक्षा किफायती माने जाते हैं. 2008 में दुबई सरकार के सहयोग से यह कंपनी शुरू की गई थी. इसका मुख्यालय दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है. फ्लाई दुबई मध्य पूर्व, एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कई शहरों के लिए विमान सेवा चला रही है. भारत के कई शहरों से भी इसकी सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं.

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This