Bihar New CM: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए CM, भाजपा विधान मंडल की बैठक में लगी मुहर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar New CM: सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुहर लग गई है. भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी रही. सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई है. सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तावित सम्राट चौधरी के नाम पर स्वीकृति दी. इसके बाद सर्वसम्मति सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल के नेता के रूप में चुन लिया गया. सम्राट सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं.

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं. इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल सहित अन्य विधायकों ने उनके नाम पर स्वीकृति प्रदान की. इसके बाद सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं. Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद यह बदलाव संभव हुआ.

Latest News

Janmashtami 2026: आला-रे-आला गोविंदा आला, जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये संदेश

Janmashtami 2026: हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि के दिन जन्‍माष्‍टमी का त्योहार मनाया जाता है....

More Articles Like This