हंगरी के PM पीटर माग्यार ने कहा- यदि इस्राइल के PM नेतन्याहू हंगरी की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prime Minister Peter Magyar: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा बयान सामने आया है. हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर माग्यार ने कहा है कि यदि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के  मुताबिक, नए प्रधानमंत्री पीटर ने स्पष्ट किया है कि हंगरी की सीमा में आने वाले किसी भी ऐसे व्यक्ति को हिरासत में लिया जाएगा, जिसके खिलाफ आईसीसी का गिरफ्तारी वारंट है. उन्होंने यह भी पुष्टि किया कि हंगरी आईसीसी का सदस्य बना रहेगा और पिछली सरकार द्वारा आईसीसी से बाहर निकलने का निर्णय रद्द कर दिया जाएगा.

मैग्यार का बयान इसलिए चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता दिया था. बाद में उन्होंने साफ किया कि यह निमंत्रण 1956 के आंदोलन की 70वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के तहत कई नेताओं को दिया गया था. साथ ही उन्होंने पहले ही बता दिया था कि हंगरी आईसीसी के नियमों का पालन करेगा. मालूम हो कि 2024 में आईसीसी ने नेतन्याहू के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

Latest News

बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा, निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के बाद मां ने भी ली अंतिम सांस

Jaspal Rana Mother Dies: मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा की मां का भी निधन हो गया है. उन्होंने...

More Articles Like This