मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई. हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई.

बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई

पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई.

सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं Mirzapur Road Accident

इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, और ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं. वहीं, स्विफ्ट कार चालक का शव फंस गया था, जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है. क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही.

ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुई ये घटना

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई. इस टक्कर के कारण गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है. वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है.

ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं. सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, PM Modi बोले- उत्साह के साथ करें मतदान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This