CSK ने रचा इतिहास, MI के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बनी, PBKS का तोड़ा रिकॉर्ड

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CSK Vs MI: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों से रौंदा. वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है.

सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 40वें मुकाबले में 19वीं जीत हासिल की. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने एमआई के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

मुंबई की शुरुआत रही खराब CSK Vs MI

एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही और दानिश मालेवार और नमन धीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. क्विंटन डी कॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. तिलक 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, तो सूर्यकुमार 36 रन बनाने के बाद अकील हुसैन की गेंद पर सरफराज को कैच देकर पवेलियन लौटे. हार्दिक पांड्या (1 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) बुरी तरह से फेल रहे. गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अकील हुसैन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए.

सैमसन ने लगाया दूसरा शतक

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए. संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया. सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में संजू ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, तो सरफराज खान ने 14 रनों का योगदान दिया. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए. यह सीएसके की इस सीजन की तीसरी जीत है, जबकि एमआई को पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा है.

ये भी पढ़ें- TMC सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साला गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Latest News

Budh Gochar 2026: 5 अगस्त तक बनेगा भद्र योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

बुध ग्रह के मिथुन राशि में रहने से 5 अगस्त 2026 तक भद्र योग बन रहा है. इस शुभ योग का सबसे अधिक लाभ मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों को मिल सकता है. जानिए किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता.

More Articles Like This