कानपुर: दीना मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Kanpur: कानपुर से आगलगी की खबर सामने आई है. यहां घाटमपुर के दीना मार्केट में सुबह के समय बाजार खुलने के दौरान लोगों ने एक दुकान से धुआं उठते देखा. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. देखते ही देखते एक के बाद एक तीन दुकानों से आग की ऊंची लपटे उठने लगी. इससा वहां अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक युवक जिंदा जल गया.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के अनुसार, घाटमपुर के दीना मार्केट में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट आग लग गई. आग ने पास के दो अन्य दुकानों को भी अपनी जद में आ गया और तीनों दुकानों से आग की ऊंची लपटने लगी. पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

एक ही परिवार की थी तीनों दुकानें

बताया गया है कि तीनों दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की थीं, जिससे नुकसान और भी अधिक हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर मौजूद एक युवक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This