‘सैयारा’ की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी, फैंस हैरान, बोले-क्यों छिपाया पति का चेहरा..?

Must Read

Mumbai: यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई है. बता दें कि शानू ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है. कहीं वह उनका हाथ थामे नजर आ रही हैं तो कहीं प्यार भरी नजरों से उन्हें देखती दिख रही हैं, लेकिन हर फोटो में पति का चेहरा छिपा हुआ है. यही बात फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

तस्वीरें आते ही फैंस में बढ़ी उत्सुकता

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. खासकर उनके पति के बारे में जानने की दिलचस्पी लोगों के बीच बनी हुई है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.  शानू शर्मा ने हाल ही में बेहद निजी अंदाज़ में शादी कर ली. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा और अब जाकर फैंस के साथ इसकी झलक साझा की है.

बिना किसी शोर-शराबे के रचाई शादी

शानू शर्मा ने बिना किसी शोर-शराबे के शादी रचाई. उन्होंने अपनी शादी को बेहद निजी रखा और इस खास मौके पर सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. शादी की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच उत्सुकता बढ़ गई. अपनी शादी के लिए शानू शर्मा ने लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. सादगी और एलिगेंस के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को खास बनाया.

खास मौके पर कुछ करीबी चेहरे शामिल

उनके लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि शादी को निजी रखा गया, लेकिन इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी चेहरे शामिल हुए. शादी की खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. शानू शर्मा की शादी की तस्वीरों पर कई बड़े सितारों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

आगे मनाया जाएगा शादी का जश्न

तस्वीरों के साथ शानू शर्मा ने एक बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने अपने जीवनसाथी को ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताते हुए लिखा कि माता-पिता और अपनों के प्यार से उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शादी का जश्न आगे मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This