भूत बंगला की ताबड़तोड़ कमाई, 11 दिन में 188 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhoot Bangla Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने जिस तेजी से कमाई की है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. दर्शकों को फिल्म का कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण काफी पसंद आ रहा है, यही वजह है कि इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है और अब यह 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है.

बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़त

फिल्म ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बना ली थी. पहले हफ्ते में ही ‘भूत बंगला’ ने शानदार कमाई करते हुए अपनी सफलता के संकेत दे दिए थे. शुरुआती दिनों में जहां इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 135.45 करोड़ रुपये था, वहीं 9वें दिन तक यह तेजी से बढ़कर 161.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसके बाद वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिला और कमाई 175 करोड़ रुपये के पार निकल गई. अब 11वें दिन तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 188.75 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है.

200 करोड़ क्लब के करीब

फिल्म अब 200 करोड़ के बड़े आंकड़े से सिर्फ कुछ ही दूरी पर है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘भूत बंगला’ जल्द ही यह आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म को 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए अब लगभग 12 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जो आने वाले दिनों में आसानी से पूरी होती नजर आ रही है.

विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन

‘भूत बंगला’ का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कलेक्शन करीब 49.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे साफ है कि यह फिल्म ग्लोबल ऑडियंस को भी खूब पसंद आ रही है.

स्टार कास्ट और निर्देशन का कमाल

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी, कॉमिक टाइमिंग और हॉरर का संतुलन दर्शकों को पसंद आ रहा है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह बन रहा है.

दूसरी फिल्मों पर भी असर

‘भूत बंगला’ की इस तेज रफ्तार का असर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई अन्य फिल्मों पर भी देखने को मिल रहा है. थिएटर्स के बंटवारे और दर्शकों के झुकाव की वजह से दूसरी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है. इस समय ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसके और बड़े आंकड़े छूने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़े: ‘आप गर्भवती विधवा…’, बुरी तरह फंसे मेलानिया ट्रंप पर जोक मारने वाले होस्ट जिमी किमेल

Latest News

मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति से मिले अराघची, भावुक पुतिन ने ईरानी शासन और जनता को बताया बहादुर

Moscow: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की....

More Articles Like This