ओडिशा में हादसा: ट्रक से टकराई बस, चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Bus Accident: ओडिशा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात राउरकेला से जाजपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई बस

बताया गया है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे. जैसे ही बस चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार

दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल है. एक दर्जन एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

कई यात्रियों की हालत गंभीर

कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हाईटेक सहित अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है. घटना स्थल पर दो और अस्पताल में दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This