गुजरात में हादसा: हाई स्पीड बस ने वैन में मारी टक्कर, 6 की मौत, चार लोग गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Bus Accident: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां साबरकांठा जिले में बुधवार को हाईवे पर हाई स्पीड प्राइवेट बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

तेज रफ्तार बस ने वैन में पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने वैन में पीछे से टकरा गई. पुलिस के मुताबिक, बस की अत्यधिक गति की वजह से यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में वैन में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इंस्पेक्टर अल्पेश चौधरी ने बताया

गंभोई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अल्पेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक आज बरसेगा मानसून का कहर, IMD ने 15 से ज्यादा राज्यों में जारी किया भारी बारिश का...

Aaj Ka Mausam 3 August 2026: देशभर में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पढ़ें पूरा मौसम अपडेट.

More Articles Like This