यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: CM योगी बोले- कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप, अब सपा भी उसी राह पर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up Vidhanmandal Session: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर यूपी विधानमंडल के बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए अपने भाषण के शुरुआत में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये, जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से सहायता दी गई.

सपा ने महिलाओं का मजाक उड़ायाः सीएम योगी

महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे. उन्होंने इसका भी मजाक उड़ाया. ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे. सीएम ने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के इस व्यवहार पर तो गिरगिट भी शर्मा जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए गए.

इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई, जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है. लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई. उन्होंने कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया. सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने.

इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है, लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है. सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा, तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है. महिलाओं के श्राप के कारण कांग्रेस की दुर्गति हुई और अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है. शाहबानो के मामले में सबने देखा. सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है.

अपने आचरण की माफी मांगें सपा-कांग्रेस के लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है. यही कारण है कि वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जिसका परिणाम हुआ है कि यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें और माफी मांगें.

Latest News

UP Bulldozer Action: मुगलसराय में गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, सपा दफ्तर जद में; 250 मकानों पर कार्रवाई से मची खलबली

चंदौली के मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान दूसरे दिन भी बुलडोजर चला. 250 भवनों पर कार्रवाई के बीच सपा कार्यालय का हिस्सा भी जद में आने से सियासी हलचल तेज हो गई.

More Articles Like This