जीटी करनाल हाईवे पर हादसाः डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्ची सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Accident: बाहरी दिल्ली से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा बुधवार की सुबह जीटी करनाल हाईवे पर हुआ. हाई स्पीड डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, जीटी करनाल हाईवे पर आज सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दिया. हादसे में ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. बताया गया है कि सात लोग सवार थे, एक परिवार के चार लोग शामिल थे. बेटी की मौत हो गई और पिता-पुत्र गंभीर रूप से घालय हो गए. चौथे सदस्य को मामूली चोट आईं. हादसे में जान गंवाने वाले तीसरे शख्स की अभी पहचान नहीं हो पाई है. मृतक बच्ची की उम्र लगभग दस वर्ष थी.

हादसे के बाद एक व्यक्ति ऑटो में बुरी तरह फंस गया, जिसे दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घायलों को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

Latest News

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Admit in Hospital: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें...

More Articles Like This