वैश्विक स्तर पर समुद्री सफर से बढी चिंता: कनाडा तक पहुंचा हंता वायरस, क्रूज से लौटे यात्री में मिले लक्षण

Must Read

Hanta Virus Alert: हंता वायरस ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढा दी है. हंता वायरस का खतरा अब कनाडा तक पहुंच गया है. संक्रमित क्रूज एमवी होंडियस से लौटे एक कनाडाई यात्री में शुरुआती जांच में वायरस के संकेत मिले हैं. एमवी होंडियस क्रूज पर हंता वायरस संक्रमण फैलने के बाद अपने घर लौटे कनाडा के चार नागरिकों में से एक में शुरुआती जांच में संक्रमित होने के लक्षण दिखे हैं.

रिपोर्ट सप्ताहांत तक आने की संभावना

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया की जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बॉनी हेनरी ने बताया कि विनिपेग स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला से अंतिम पुष्टि संबंधी रिपोर्ट सप्ताहांत तक आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि हमें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, लेकिन हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे. दंपति में से एक में दो दिन पहले हल्के लक्षण दिखाई देने शुरू हुए. सत्तर वर्षीय बुजुर्ग को बुखार और सिरदर्द जैसी शिकायतें थीं. फिलहाल दोनों को विक्टोरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मरीज की हालत स्थिर

हेनरी ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और लक्षण फिलहाल हल्के हैं. उन्हें अस्पताल में अलग निगरानी में रखा गया है. दूसरे सदस्य में बेहद मामूली लक्षण पाए गए, लेकिन जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कम से कम राहत की बात यह है कि लक्षणों का समय रहते पता चल गया. दोनों को अगले कई दिन तक निगरानी में रखा जाएगा. एमवी होंडियस जहाज पर हंटा वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

संक्रमित पाए जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे

अगर कनाडाई मरीज में संक्रमण की पुष्टि होती है तो वह इस जहाज से संक्रमित पाए जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे. जहाज पर संक्रमण के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से नौ की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में नीदरलैंड निवासी एक दंपति भी शामिल है. स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अमेरिका की यात्रा के दौरान यही जोड़ा सबसे पहले इस वायरस से संक्रमित हुआ था.

इसे भी पढ़ें. आर्थिक तंगी से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री, इलाज के लिए बेची अपनी अवॉर्ड्स व ट्रॉफियां, इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक भावुक

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This