‘प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’, सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM Yogi ने दी चेतावनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi On Namaz: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान सीएम ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ना या किसी भी तरह की अराजकता फैलाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी ऐसा करता है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सड़क नागरिकों के आवागमन के लिए बनी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सड़क आम नागरिकों के आवागमन के लिए बनी है. हम किसी भी धार्मिक गतिविधि या नमाज़ की वजह से आम जनता के रास्ते को बाधित नहीं होने दे सकते.” सीएम योगी ने कहा कि यूपी की सड़कों पर किसी भी तरह की अराजकता को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा काम सबसे पहले संवाद करना है. अगर लोग प्यार से और बातचीत से मानेंगे तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर कोई नियम नहीं मानेगा तो हमारे पास दूसरा तरीका भी है. संवाद से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो संघर्ष से भी देख लो. बरेली में कुछ लोगों ने हाथ आजमाने की कोशिश की थी, तो उन्होंने सरकार की ताकत देख ली.’

कानून का राज हर नागरिक के लिए समान है CM Yogi On Namaz

सीएम योगी ने कहा कि कानून का राज हर नागरिक के लिए समान है और इसमें किसी को भी छूट नहीं दी जा सकती. सीएम ने कहा, “अगर किसी जगह पर नमाज़ियों की संख्या अधिक है, तो लोग शिफ्ट में नमाज़ अदा कर सकते हैं या फिर अपने तय धार्मिक स्थलों (मस्जिदों/ईदगाहों) के भीतर ही जाएं. लेकिन सड़क पर आना स्वीकार्य नहीं है.” उन्होंने कहा, “अगर आपको सिस्टम का हिस्सा बने रहना है, तो राज्य के नियमों और कानूनों का पालन करना ही होगा, क्योंकि कानून हर किसी के लिए सर्वोपरि है.”

ये भी पढ़ें- Annapurna Bhandar Yojana 2026: बंगाल में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और फ्री बस यात्रा, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ, कैसे करें आवेदन?

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This