जापान के कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Must Read

जापान के दक्षिणी हिस्से के कागोशिमा प्रांत में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप महसूस किया गया. भूकंप के जोरदार झटकों से इलाके की कई इमारतें तेजी से हिल गईं, जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया.

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके दक्षिणी जापान के कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, अधिकारी अभी भी हालात का आकलन कर रहे हैं.

भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई
जापानी मीडिया के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि 5.9 तीव्रता का भूकंप ओकिनावा मेन आइलैंड के पास आया. जापान की सिस्मिक स्केल पर इसकी तीव्रता “अपर 5” दर्ज की गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है. अभी तक भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

जापान में अक्सर बड़े भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बना रहता है. कागोशिमा और उसके आसपास का इलाका भी भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. इसलिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से सतर्क रहने को कहा है. जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है. इसका बड़ा कारण यह है कि देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है. यहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं. इसी वजह से यहां अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं. हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई.

हिंद महासागर में भी आया भूकंप
वहीं दूसरी तरफ, बुधवार सुबह हिंद महासागर में भी भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. यह भूकंप भारतीय समयानुसार करीब सुबह 7:30 बजे आया.

चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत
वहीं इससे पहले,सोमवार तड़के दक्षिण चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप ने दो लोगों की जान लेली , जबकि चार अन्य घायल हो गए। कई इमारतें गिर गईं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लिउझोऊ शहर से 7,000 से अधिक निवासियों को निकाला गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This