‘हिंदुस्तान वालों… तुम्हारी कहानी इतिहास की किताबों में भी नहीं आएगी’, PAK ने उगला भारत के खिलाफ जहर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. वो हमेशा अलग-अलग देशों में जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है. इस बार भी पाकिस्तान ने यही कान किया है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक कार्यक्रम में पाक सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत को धमकी दी है. हसन ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए साल 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाक की सैन्य कार्रवाइयों की तारीफ की.

आखिरी सांस तक लड़ने का आह्वान किया

कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए सीनेटर ने पाकिस्तानियों को भारत के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. दरअसल, अमेरिका की एक पत्रकार एमी मेक ने कार्यक्रम की वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है.

2024 में पीपीपी में शामिल हुआ था महमूद-उल-हसन India Pakistan 

बता दें कि साल 2024 में महमूद-उल-हसन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) में शामिल हुआ था. वो इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़ा रहा. अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यक्रम में भाषण देते हसन ने कहा कि ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों… तुम्हारी दास्तान तक ना होगी दास्तानों में. तुम्हारी कहानी इतिहास की किताबों में भी नहीं आएगी.

भारत को दुश्मन हमसाया करार दिया

अपने भाषण में हसन ने आगे कहा कि जब कुछ न बन सका तो डुबो देंगे सफीना (जहाज). हम लड़ेंगे आखिरी बांध तक लड़ेंगे अपने मुल्क के लिए. हसन ने कहा कि कश्मीर का मसला जब तक हल नहीं होगा. हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे. सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत को दुश्मन हमसाया करार दिया और दावा किया कि भारत बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे समूहों को समर्थन दे रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘भारत को जितनी एनर्जी और तेल चाहिए, हम देंगे,’ भारत दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This