पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 मई से चीन दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बड़ी चर्चा

Must Read

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 मई से से 26 मई तक चीन के आधिकारिक दौरे पर पर जाएंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शहबाज शरीफ 23 से 26 मई तक चीन में रहेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन का दौरा कर चुके हैं. ऐसे में शहबाज शरीफ की यात्रा को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और एशियाई रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि “चीन और पाकिस्तान के नेता द्विपक्षीय संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे.” उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी. उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर घनिष्ठ संवाद बनाए रखा है, अपने साझा हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की है और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास को बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस यात्रा को पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, सहयोग को गहरा करने एवं घनिष्ठ चीन पाकिस्तान संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक नया अध्याय लिखने के अवसर के रूप में लेंगे.

चीन-पाकिस्तान संबंध होंगे और मजबूत
चीनी विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि यह यात्रा दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करेगी. चीन का मानना है कि इस दौरे से आर्थिक, रणनीतिक और राजनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी. चीन और पाकिस्तान को लंबे समय से करीबी सहयोगी माना जाता है. दोनों देशों के बीच चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) समेत कई बड़े प्रोजेक्ट पहले से चल रहे हैं.

जिनपिंग ने जरदारी को दी बधाई
इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है. शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती “चट्टान की तरह मजबूत और अटूट” है. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को भविष्य में और गहरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This