सूरत में हादसा: दो बसों की टक्कर, एक बस में लगी आग, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Surat Road Accident: सूरत जिले इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां बारडोली के उवा गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बच्चों की टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

शुरुआती खबरों के अनुसार, यह बड़ा हादसा तब हुआ, जब महाराष्ट्र पासिंग की दो लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, उवा गांव के पास से गुजर रही महाराष्ट्र पासिंग की दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस सड़क पर पलट गई और पलटी बस में आग लग गई. बस आग की लपटों से पूरी तरह से घिर गई. इससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

बस में लगी आग की वजह से अंदर फंसे यात्रियों को निकालना मुश्किल हो गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में बारडोली फायर डिपार्टमेंट की टीमें और लोकल पुलिस मौके पहुंच गई.

फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत गंभीर है. इससे मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Latest News

हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन से किया भीषण हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया, जारी किया अलर्ट!

New Delhi: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार और शनिवार...

More Articles Like This