मालवीय नगर अग्निकांडः साकेत कोर्ट ने आरोपी को भेजा चार दिन की पुलिस कस्टडी में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में आरोपी और होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की कोर्ट में पेश किया गया.

साकेत कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार दिनों की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए फैसला दिया. होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार ने भी मामले की तह तक जाने और जवाबदेही तय करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जो तय समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

सीएम रेखा पहुंचीं मैक्स अस्पताल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घायलों का हाल जानने के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. सीएम ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-04 at 1.27.29 PM

मालूम हो कि बीते बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के ‘फ्लोरिश स्टे” होटल में भीषण आग लग लग गई थी. इस हादसे में अब तक 11 विदेशी नागरिक सहित 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This