Lalit Modi Interview: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. वो लगातार कई ऐसे खुलासे कर रहे, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. वहीं, अब ललित मोदी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है.
दाऊद इब्राहिम ने दी धमकी
एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने कहा कि साल 2012 में लंदन में एक फिक्सर ने उनसे संपर्क किया. उसने ललित मोदी पर दबाव डाला कि वो एक ‘बाबा’ नामक बिचौलिए से जाकर उसके फ्लैट पर मुलाकात करें. जब ललित मोदी उस अपार्टमेंट में पहुंचे, तो बिचौलिए ने सेटलाइट फोन से एक नंबर डायल किया, जिसपर दाऊद इब्राहिम थे. उसने फोन स्पीकर पर किया, तब आवाज आई, ‘अभी से तुम्हारा सब काम खत्म.’ जिसके बाद कॉल कट हो गई.
#WATCH | On being asked if he retired from cricket because of Dawood Ibrahim, IPL founder and first chairman Lalit Modi says, “It is one of the biggest reasons.”
He says, “He took three hits at me… Dawood himself said this… He missed three times… The reason was that I… pic.twitter.com/HKYlhdL2o6
— ANI (@ANI) June 4, 2026
बिचौलिया उन्हें बार-बार संपर्क करता Lalit Modi Interview
ललित मोदी ने कहा कि इसके बाद बिचौलिया उन्हें बार-बार फोन करता और पैसे की डिमांड करता. वो कहता था कि अंडरवर्ल्ड IPL अपने कंट्रोल में लेना चाहता है. दाऊद के गट गुट (डी-कंपनी सिंडीकेट) का कहना था कि आईपीएल के पूर्व संस्थापक ललित मोदी पर उनका कर्जा है. क्योंकि ललित मोदी के प्राशासनिक फैसलों की वजह से उन्हें सट्टेबाजी बाजारों में भारी नुकसान हुआ था.
क्रिकेट से क्यों बनाई दूरी
इस दौरान ललित मोदी से सवाल किया गया कि क्या वे दाऊद के प्रभाव से क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन छोड़ा. इस पर ललित मोदी ने कहा कि ये उनके क्रिकेट से दूर जाने की मुख्य वजहों में से एक रही.
सट्टेबाजों को तगड़ा नुकसान हुआ
आईपीएल के पूर्व संस्थापक ललित मोदी ने इस दौरान ये भी बताया कि भारत में 2009 लोकसभा चुनाव की वजह से आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया. जिसके बाद सट्टेबाजी बाजार में हाहाकार मच गया है, क्योंकि लोगों ने ये नहीं सोचा था कि टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा. जिसके कारण सट्टेबाजों को तगड़ा नुकसान हुआ. यही वजह है कि डी-कंपनी उन्हीं से उसकी वसूली करना चाहती थी.
दाऊद ने उनपर 3 जानलेवा हमले करवाए
ललित मोदी ने ये भी खुलासा किया कि जब उन्होंने माफिया द्वारा मिले करोड़ों रुपयों के ऑफर को ठुकरा दिया, तब दाऊद इब्राहिम ने उनपर 3 जानलेवा हमले करवाए थे. इतना ही नहीं, बाबा अवीन नामक शख्स ने उनके बेटे का अपहरण भी किया.

