पटना में ‘खान सर’ के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी से पहले आया बयान, बोले- सबके सामने आएगा पूरा सच

Must Read

Patna: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने कोचिंग कैंपस में हुए हंगामे, वायरल वीडियो और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका रही.

एफआईआर की कोई जानकारी नहीं

एफआईआर दर्ज होने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है. घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) में हथियार का इस्तेमाल किया था. खान सर ने कहा कि वह कानून और पुलिस प्रशासन का पूरा सम्मान करते हैं. जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में पुलिस को जो भी जानकारी या सहयोग चाहिए होगा, वह उपलब्ध कराएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सच सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए और जांच पूरी होने दी जानी चाहिए.

दोनों पक्षों के बीच तनाव

पटना के कदमकुआं स्थित कैंपस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक बैनर लगा था. आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे फाड़ दिया. इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा. इसके बाद खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में ईंट-पत्थर फेंके जाने, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद खान सर ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनके संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई.

अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं

इस बयान के बाद मामला और गर्म हो गया, छात्रों में दहशत फैल गई. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पटना पुलिस ने कहा कि अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को भी हिरासत में लिया गया. अब खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें. IND vs AFG: गौतम गंभीर का पूरा भरोसा ऋषभ पंत पर बरकरार, बोले-तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे साई सुदर्शन

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This