नीला सूर्यास्त, झिलमिल तारे…,  कुछ ऐसा दिखता है मंगल ग्रह का आसमान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

space sky Mars: क्या आपने कभी ये सोचा है कि मंगल ग्रह का आसमान कैसा होगा? दरअसल, धरती से दूर इस लाल ग्रह के रात का आसमान उतना ही आकर्षक है, जितना रहस्यमयी. यहां की चमक-दमक, अलग रंगों का खेल और अनोखे खगोलीय दृश्य एक अद्भुत सपने जैसा अनुभव देते हैं. मंगल पर शाम ढलने पर जो दृश्य सामने आता है, वह बेहद खूबसूरत होता है. धरती पर जहां सूर्यास्त लाल-पीले रंगों से सजा होता है, वहीं मंगल पर सूर्यास्त नीले और बैंगनी रंगों में नहाया हुआ नजर आता है, जिसका कारण वहां का धूल भरा वातावरण, जो सूर्य की रोशनी को अलग तरह से बिखेरता है, और सूर्य एक छोटी नीली चमकती डिस्क जैसा दिखाई देता है.

तारों भरा आसमान, लेकिन जाना-पहचाना

बता दें कि इस ग्रह पर जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ता है, वहां का आसमान तारों से भर जाता है. खास बात ये है कि ये तारे लगभग वैसे ही दिखते हैं, जैसे धरती से दिखाई देते हैं. अर्थात Orion, Cassiopeia जैसी कई नक्षत्र आकृतियां मंगल पर भी पहचानी जा सकती हैं. दिलचस्प बात ये है कि मंगल पर धरती की तरह सिर्फ एक चांद नहीं, बल्कि दो चांद फोबोस और डीमोस दिखाई देते हैं. ये दोनों चांद इतने चमकीले होते हैं कि उनकी रोशनी में आपकी परछाईं भी जमीन पर बन सकती है.

आसमान में नजर आता ‘धरती का तारा’

दरअसल, मंगल ग्रह से देखने पर पृथ्वी भी एक चमकीले तारे की तरह दिखाई देती है. यह चांदी जैसी नीली रोशनी में चमचमाती है और खास मौकों पर बहुत ज्यादा उजली नजर आती है. ऐसे में यदि टेलीस्कोप से देखें तो पृथ्वी के महासागर और महाद्वीप भी दिखाई दे सकते हैं. इस दौरान एक ऐसा नजारा होता हे, जो किसी भी अंतरिक्ष यात्री  को रोमांचित कर दे.

मंगल ग्रह पर प्रकाश प्रदूषण बहुत कम होता है, इसलिए रात के समय Milky Way यानी आकाशगंगा बेहद साफ और चमकदार दिखती है. इस दौरान ऐसा लगता है जैसे आसमान में तारों की सफेद नदी बह रही हो, जो एक छोर से दूसरे छोर तक फैली है.

टूटते सितारे और अनोखे नजारे

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगल ग्रह का वातावरण इतना पतला है कि कभी-कभी उल्काएं (shooting stars) भी दिखाई देती हैं. ये टूटते तारे रात के आसमान में चमकीली लकीर बनाते हुए गुजरते हैं, जो इस पहले से ही खूबसूरत नजारे में और जादू भर देते हैं. वहीं, जैसे ही रात धीरे-धीरे खत्म होती है और क्षितिज पर नीला-बैंगनी प्रकाश फैलने लगता है. फिर अचानक सूर्य उगता है और पूरा आसमान फिर से हल्के नारंगी-गुलाबी रंग में बदल जाता है. इस दौरान तारे एक-एक कर गायब हो जाते हैं और मंगल पर एक नया दिन शुरू हो जाता है.

Latest News

Khan Sir: खान सर नहीं करेंगे सरेंडर, अधिवक्ता ने कहा- ‘दायर करेंगे अग्र‍िम जमानत याचिका’

पटनाः शनिवार को काफी चर्चा थी कि खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर सरेंडर करने...

More Articles Like This