Rain In Delhi: दिल्ली में अचानक बेईमान हुआ मौसम, तीखी धूप के बाद बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain In Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में रविवार को अचानक से मौसम बेईमान हो गया. यहां दिन भर की तीखी धूप के बाद शाम को अचानक से बारिश देखने को मिली. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट इलाके में बारिश हुई है. बारिश से मौसम में नमी और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली.

मालूम हो कि दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के मुताबिक, दिल्ली का रात का तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इससे पहले मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज व बिजली चमकने का अनुमान जताया था. दोपहर बाद आचनक हुए बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों की गर्मी कुछ राहत मिली.

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This