Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी फिलीपींस की धरती, कई घर गिरे, सुनामी की चेतावनी जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines Earthquake: सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे रही. भूकंप के कारण फिलीपींस और इंडोनेशिया सहित अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने सुनामी की गंभीर चेतावनी जारी की है.

अमेरिकी और प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्रों के साथ-साथ स्थानीय एजेंसियों ने तटीय इलाकों में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने और भारी नुकसान की आशंका जताई है, जो अगले कई घंटों तक जारी रह सकती हैं.

फिलीपींस में फिलीपीन ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान (फिवोल्क्स) ने भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी और संभावित नुकसान और एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी दी है. कई जगहों पर भवनों में दरार और कई घर गिरने की भी खबर हैं.

सुनामी की चेतावनी जारी

सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. नागरिकों से अपील की गई है कि वह बिना इंतजार किए ऊंचे स्थान पर चले जाएं. पीछे छूट जाने वाली किसी भी चीज से ज्यादा जिंदगी अहम है. इंडोनेशिया ने बोर्नियो द्वीप पर स्थित कालीमंतन और सुलावेसी के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें तीन मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है, राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने X पर यह जानकारी दी.

Latest News

T20 दबाव वाला खेल, कप्तान के लिए हर चीज पर नजर रखना मुश्किल: उप-कप्तान तिलक वर्मा

Auckland: भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा का कहना है कि वह अपने नेतृत्व रोल का भरपूर आनंद ले...

More Articles Like This