राजकोट में टला बड़ा हादसाः एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराई पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Emergency Landing: राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. राजकोट से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया, जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में करीब 124 यात्री सवार थे. टेक-ऑफ के कुछ ही पलों बाद पक्षी टकराने की यह दुर्घटना हुई.

जानकारी के अनुसार, राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते समय एयर इंडिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद एहतियातन विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. वहीं पायलट की कुशलता के कारण विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बर्ड हिट की घटना के बाद पायलट को विमान के इंजन और अन्य तकनीकी सिस्टम में खराबी की आशंका हुई, जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद की टेक्निकल टीम ने जांच की, जिसमें पता चला कि बर्ड हिट की घटना में फ्लाइट के इंजन के पंखे (फैन ब्लेड) को नुकसान पहुंचा है. टीम द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है.

फ्लाइट की मरम्मत के बाद DGCA की टीम द्वारा फ्लाइट की विस्तृत जांच की जाएगी. इसके बाद इंस्पेक्शन और ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने पर ही फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This