जोरहाट में वायु सेना विमान क्रैश में 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM हिमंता सरमा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IAF Plane Crash: आज 13 जून को असम के जोरहाट जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां भारतीय वायुसेना का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए. इस हादसे पर क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, असम के जोरहाट में एन-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. देश उनके साहस व सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है.

हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया दुख IAF Plane Crash

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दुख जताते हुए लिखा कि जोरहाट में एन-32 दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के पांच बहादुर एयर वॉरियर्स के निधन से बहुत दुख हुआ है. ड्यूटी के दौरान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन अत्यंत दुखद है. असम के लोगों की ओर से मैं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं. असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता और सहयोग देने के लिए तैयार है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, असम में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में पांच जांबाजों के दुखद निधन से गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में उनके परिवारवालों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. हम उनकी सेवा व निस्वार्थ बलिदान को नमन करते हैं और उनके व उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पांच बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. देश हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सदैव ऋणी रहेगा.

ये भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ, भारतीय सेना को मिलेगा नया नेतृत्व

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This