गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसाः टेंपो ट्रैवलर मैजिक में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ganga Expressway Accident:  रविवार तड़के यूपी के अमरोहा में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई.  यह हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ. मनोना धाम आंवला बरेली से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा मैजिक में अयोध्या से हरिद्वार जा रहे टेंपो ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जहां पिता-पुत्री की मौत हो गई, वहीं अन्य सात श्रद्धालु घायल हो गए.

आंवला बरेली से वापस लौट रहे थे टाटा मैजिक सवार

बताया गया है कि पंजाब के जिला मोहाली के थाना डिकोली के गांव जीरकपुर निवासी लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ टाटा मैजिक से मनोना धाम आंवला बरेली से वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान रविवार को तड़के 3:45 बजे जब वह सैदनगली थाना क्षेत्र में बुरावली तरारा अंडरपास के पास पहुंचे, पीछे से आए टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद मैजिक में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

इस दुर्घटना में लक्ष्मण सिंह (65 वर्ष) और उनकी पुत्री आशा (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टाटा मैजिक में सवार लक्ष्मण सिंह की बेटी सरिता (28 वर्ष) व दीपिका (30 वर्ष), बेटा राहुल (32 वर्ष) व दीपक (35 वर्ष), और तीन बच्चे परी पुत्री दीपक, नैतिक पुत्र रोहित, खुशप्रीत पुत्र ज्ञान सिंह उम्र करीब चार वर्ष घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. गनीमत रही कि टेंपो ट्रैवलर में सवार ग्राम राणा जिला झबुआ मध्य प्रदेश के सभी 18 श्रद्धालु सुरक्षित बच गए.

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. दोनों वाहन मंगरौला टी प्वाइंट पर खड़े कर लिए गए हैं. गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में पंजाब के पिता पुत्री की मौत हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This