रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें, 23 जून तक बदले प्रमुख ट्रेनों के रूट, रवाना होने से पहले जरूर जांच लें लाइव स्टेटस

Must Read

Indian Railway: रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ स्टेशन और उसके आस-पास चल रहे निर्माण कार्यों के चलते रेलवे के सफर में बाधा आ सकती है. कई जरूरी ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया है. 14 से 23 जून तक लागू रहने वाले इस रेलवे ब्लॉक का असर बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ रहा है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें.

सामान्य के बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस समय के दौरान कुछ ट्रेनों को उनके सामान्य मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित किया जाएगा. इन ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस एवं टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रमुख हैं.

ट्रेनों की देरी ने भी मुश्किलें बढ़ाई

इसके अलावा बनारस-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बनारस और देहरादून रूट की कई ट्रेनों को लखनऊ के नियमित मार्ग की जगह आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा. Route Change के साथ-साथ ट्रेनों की देरी ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई है. आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से चल रही है. दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लगभग 11 घंटे लेट दर्ज की गई है.

कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर

इसके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गरीब रथ, लखनऊ मेल और महामना एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं. ट्रेनों के समय और रूट में लगातार हो रहे बदलाव का असर यात्रियों पर भी पड़ा. रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में बरेली और आस-पास के क्षेत्रों में 4,000 से अधिक लंबी दूरी के टिकट कैंसिल किए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. देहरादून में BJP नेता की हत्या के बाद तनाव, भीड़ ने आरोपितों के घर किया पथराव, तोड़-फोड़ और आगजनी

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This