UP: हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकारः ब्रजेश पाठक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deputy CM Brajesh Pathak: प्रदेश सरकार जल्द ही प्रत्येक जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देगी. इसके साथ ही हर मंडल मुख्यालय पर कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे और कैंसर मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. ये बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही.

जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं.

अयोध्या में राम मंदिर के दानपत्र से धन गायब होने के आरोपों को लेकर विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब भी उनसे पूछा जाना चाहिए.

 

Latest News

असम: CRPF अधिकारी ने गोली मारकर की दो साथियों की हत्या, खुद को भी किया शूट

Assam Shooting: असम से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सीआरपीएफ अधिकारी ने गोली मारकर अपने...

More Articles Like This