ओमान के समुद्र में डूबी नाव, अमेरिकन नेवी ने सभी 14 भारतीयों की बचाई जान, इंजन में आई थी खराबी

Must Read

New Delhi: ओमान के रास अल हद्द तट के पास समुद्र में एक धौ (नौका) अचानक से डूब गई. इस नाव में 14 भारतीय नाविक सवार थे. इसके बाद वहां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. अमेरिकी नौसेना ने इस आपात स्थिति की जानकारी तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को दी, जिसके बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया.

इंजन में आई थी खराबी

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इस नौका के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से एक लाइफराफ्ट (जीवनरक्षक नौका) में ट्रांसफर हो गए. यह घटना 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में हुई. सूचना मिली कि एक पारंपरिक धौ समुद्र में संकट में है और उसके डूबने का खतरा पैदा हो गया है. इस नाव पर कुल 14 भारतीय सवार थे.

अमेरिकी नौसेना का निगरानी विमान पहुंचा

हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी नौसेना का पी-8 समुद्री निगरानी विमान मौके पर पहुंचा. विमान ने तत्काल एक लाइफ राफ्ट समुद्र में गिराई. अमेरिकी नौसेना ने अपनी निगरानी के दौरान देखा कि नाव पर मौजूद लोग सुरक्षित रूप से लाइफ राफ्ट में सवार हो गए. इसके बाद आसपास मौजूद जहाजों से भी मदद मांगी गई. अमेरिकी नौसेना के पी-8 विमान ने सेंट किट्स एंड नेविस ध्वज वाले व्यापारी जहाज एमवी जबल अली 9 (MV Jabal Ali 9) को राहत कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया.

मुंबई की ओर जा रहा था यह जहाज 

यह जहाज उस समय सोहर से मुंबई की ओर जा रहा था. एमवी जबल अली 9 को अपना रास्ता बदलकर संकटग्रस्त धौ की ओर भेजा गया. जहाज फिलहाल घटनास्थल के आसपास मौजूद है और बचाव अभियान में सहयोग कर रहा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है. भारतीय अधिकारी भी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और नाव पर सवार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकारः ब्रजेश पाठक

Latest News

‘कवन कसूर’ के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Kawan Kasoor: भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क,...

More Articles Like This