ओडिशा में हादसाः दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले दोनों ट्रकों के चालक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Odisha: ओडिशा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा मंगलवार को सुंदरगढ़ जिले में हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई इस घटना में दोनों ट्रकों के चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई.

डिवाइडर पार कर दूसरे ट्रक से टकराया अनियंत्रित ट्रक

बताया गया है कि यह दुर्घटना भस्मा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंतरा के पास हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक झारसुगुड़ा से सुंदरगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान ड्राइवर अपने ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में चला गया. उसी दौरान सामने से एक अन्य ट्रक सुंदरगढ़ से झारसुगुड़ा की ओर आ रहा था. अचानक गलत दिशा में आए ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में लगी आग

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया. इसके कुछ ही मिनटो में ट्रक में आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने दोनों ट्रकों को अपनी जद में ले लिया और आग की ऊंची लपटे उठने लगी.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक अंदर फंसे दोनों चालकों जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि दोनों ड्राइवरों के शव पूरी तरह झुलस गए. शवों की हालत इतनी खराब हो गई कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया. पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुटी हैं.

Latest News

Oral Cancer Symptoms: बार-बार मुंह में छाले और आवाज में बदलाव को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ओरल कैंसर के शुरुआती संकेत

यदि मुंह के छाले लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं या आवाज में लगातार बदलाव बना हुआ है, तो इसे सामान्य समस्या समझने की गलती न करें. विशेषज्ञों के अनुसार ये ओरल कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

More Articles Like This