Vaibhav Suryavanshi: श्रीलंका में इन दिनों ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज़ खेली जा रही. जिसमें श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही. ट्राई सीरीज़ में 5 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, वो अपने प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपने विवादों को लेकर चर्चा में हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में भी बैभव ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए. लेकिन वो इस दौरान हुए एक घटना को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, वैभव एक श्रीलंकाई प्लेयर के साथ मैदान पर धक्का-मुक्की करते नजर आए. जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा. इसी बीच पूर्व श्रीलंकाई टीम मैनेजर ब्रायन थॉमस ने एक विवादित बयान दिया है.
ब्रायन थॉमस ने दिया विवादित बयान
सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, अब इस मामले पर पूर्व श्रीलंकाई टीम मैनेजर ब्रायन थॉमस ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट में अगर फुटबॉल की तरह लाल या पीला कार्ड होता, तो ऐसे व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई की जाती. पूर्व श्रीलंकाई टीम मैनेजर ने लिखा कि यदि मैच रेफरी वैभव को अगले मुकाबले के लिए निलंबित कर दें, तो उन्हें खेल भावना और अनुशासन का महत्व समझ में आ जाएगा.
Vaibhav Suryavanshi की पृष्ठभूमि और परवरिश को लेकर की टिप्पणी
इतना ही नहीं, ब्रायन थॉमस ने वैभव सूर्यवंशी की पृष्ठभूमि और परवरिश को लेकर भी विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के एक गांव से आने वाले लड़के से शायद इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद की जा सकती है और दावा किया कि वहां खिलाड़ियों की परवरिश में शिक्षा की कमी होती है. उन्होंने कहा कि यदि वैभव परिस्थितियों से खुश नहीं हैं तो अपने देश लौट सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम माना जाता है.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ये विवाद शुरू हुआ. मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा. जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, श्रीलंकाई खिलाड़ी अपनी जीत का जश्न मना रहे थे. तभी दोनों टीमों के बीच कहासुनी हो गई. इसी बीच वैभव ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया. फिर उस खिलाड़ी ने भी उन्हें धक्का दिया. इस घटना को खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा.

