पूरी तरह खोल दिया जाएगा होर्मुज, US-ईरान डील के बीच आई राहत भरी खबर, अब जेडी वेंस पर टिकी निगाहें!

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. ट्रंप ने सोमवार को फ्रांस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वेंस हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे. समारोह में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मैं शामिल हो भी सकता हूं और नहीं भी.

मसौदे पर डिजिटल हस्ताक्षर

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा कि ट्रंप और वेंस दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबाफ के साथ इस समझौते के मसौदे पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि समझौते का पूरा ब्योरा जल्द ही…शुक्रवार के बाद किसी समय सार्वजनिक किया जाएगा. उधर, अमेरिका में ‘एबीसी न्यूज’ के कार्यक्रम ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में वेंस ने कहा कि हमने कल यानी रविवार को ही समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए.

इस सप्ताह तक संभावना

उन्होंने कहा कि इसका विस्तृत विवरण इस सप्ताह के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है. पाकिस्तान और कतर सहित कई मध्यस्थ देशों की पहल से इस समझौते पर सहमति बनी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि उनका देश 19 जून को स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेगा.

शुक्रवार तक पूरी उम्मीद

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य शुक्रवार तक पूरी तरह खोल दिए जाने की उम्मीद है. साथ ही तेल और गैस की आपूर्ति को सुचारु और तेज बनाने के लिए बड़े टैंकरों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें. NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This