न्यूयॉर्क: भड़का घोड़ा, बग्घी से गिरी मां को बचाने के लिए कूदा भारतीय छात्र, हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York Buggy Accident: अमेरिका से दुखद खबर सामने आई है. यहां न्यूयॉर्क शहर में स्थित मशहूर ‘सेंट्रल पार्क’ में मां को बचाने की कोशिश में एक 18 वर्षीय भारतीय छात्र की जान चली गई. यह दुर्घटना तब हुई, जब एक बग्घी का घोड़ा अचानक भड़क गया और तेजी से दौड़ने लगा, जिससे संतुलन बिगड़ गया. मृतक छात्र की पहचान रोमांच महाजन के रूप में हुई है. रोमांच अपने परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क घूमने गया था.

फोटो खिंचवाने के चक्कर में हुई दुर्घटना

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार की है. बग्घी का ड्राइवर पर्यटकों (महाजन परिवार) की एक पारिवारिक तस्वीर खींचने के लिए अपनी सीट से उतरा. उसी दौरान घोड़ा किसी बात से डर गया और अचानक बेकाबू होकर भागने लगा. घोड़ा फुटपाथ और घास के मैदानों पर पागलों की तरह बग्घी को दौड़ा रहा था. रोमांच के पिता दीपक महाजन ने बताया कि हम सब डर के मारे चिल्ला रहे थे.

मां को गिरते देख बग्घी से कूदा बेटा

बग्घी के पलटने से ठीक पहले रोमांच की मां प्रिया चलती बग्घी से नीचे गिर गईं. अपनी मां को गिरता देख रोमांच ने उन्हें बचाने के लिए तुरंत बग्घी से नीचे छलांग लगा दी. रोमांच के पिता ने बताया कि मेरा बेटा सिर्फ अपनी मां को बचाने के लिए नीचे कूद गया. नीचे कूदते ही रोमांच का सिर जमीन से बहुत तेजी से टकराया और वह बेहोश हो गया. उसे तत्काल ‘न्यूयॉर्क-प्रेसबिटेरियन वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया, जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में रोमांच के माता-पिता और छोटे भाई को मामूली चोटें आई हैं.

बग्घी का ड्राइवर अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड

इस हादसे के बाद न्यूयॉर्क में घोड़ा-गाड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग फिर से उठने लगी है. ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर केम्प ने कहा कि ड्राइवर का फोटो खींचने के लिए गाड़ी छोड़ना पूरी तरह गलत था. बग्घी के मालिक ने ड्राइवर को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है.

Latest News

24 June 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 जून 2026 को बटुक भैरव जयंती मनाई जाएगी. जानिए बुधवार का पंचांग, दशमी तिथि, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This